रोज़ बहुत कोशिश करती हूँ कि मन से अपने करियर के लिए पढाई करूँ पर हो नहीं पाता. आप यह कैसे कर सकते हैं जब देश के हिस्से के लाखों लोगों के बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा है? यह एक दिन के लिए नहीं है. ऐसा कई दिनों से हो रहा है. गोलियों में जीते वे लोग कैसे जी रहे हैं, जी भी रहे हैं या मर गए हैं, पता नहीं? आप कैसे किसी किताब के पन्ने अपने सड़ियल और ठोकर खाते करियर के लिए पलट सकते हैं जब देश के किसी राज्य में तीन साल की बच्ची को पुलिस द्वारा पटक कर मार दिए जाने की ख़बर अन्दर से नोच कर निकल गई हो? लगता है जैसे ज़िस्म के कई ज़रूरी हिस्सों को तगड़ा बिजली का झटका लगा हो. आप कैसे उस नौकरी की बात सोच सकते हैं जो आप को मिलेगी ही नहीं? क्योंकि कई और भी हैं जिनको नहीं मिल रही. जिनको मिली थी, सुना है उनकी भी जा रही है. आप कैसे उस देश में हँसने की बात सोच पा रहे हैं जहाँ, अस्पताल के दरवाजे पर बच्चों का जन्म हो रहा है? आप कैसे उस झक्की नौकरी का सोच सकते हैं जहाँ, रात के समय भरोसे में डूबी लड़की तमाम दुर्घटनाओं के बाद भी यकीं कर के ओला या उबर कर लेती है? पर उसके साथ वही होता है जिसके बारे में आपको और मुझको अच्छी तरह पता है. यह पता होना हमारी बेबसी है. हमारी शर्मंदिगी है. हमारी जिंदा रहते हुए मौत है. मैं बराबर परेशान रहती हूँ क्योंकि इन लोगों ने मुझे कश्मीर के बारे में स्कूल की किताबों में पढ़ाया है. मैं उन लोगों का सोचती हूँ तो जी बाहर आ जाता है. मैं सामान्य जीवन भी नहीं जी पा रही. मैं मर रही हूँ. अगर कोई ख़ुदा है, तो कहो कि वह क़यामत का दिन भूल गया है शायद! मुझे बेसब्री से क़यामत का इंतज़ार है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
एकांत एवं दर्शन के संदर्भ में -- (पत्र - 8)
प्रिय लूसीलियस "तो क्या तुम मुझे यह कह रहे हो कि मैं भीड़ से दूर रहूँ, एकांत में चला जाऊँ और अपने निजी विचारों में ही संतुष्ट रहूँ? फि...
-
प्रिय लूसीलियस, जैसा तुम कर रहे हो, वैसा ही करते रहो—अपने हित के लिए स्वयं को मुक्त करो। अपने समय को इकट्ठा करो और बचाकर रखो क्योंकि अब तक...
-
प्रिय लूसीलियस, तुमने अपने एक 'मित्र' के हाथ मेरे पास एक पत्र भेजा है जैसाकि तुम उसे कहते हो। लेकिन अगले ही वाक्य में तुम मुझे चेताव...
-
प्रिय लूसीलियस, जिस प्रकार तुमने आरम्भ किया है उसी प्रकार आगे बढ़ते रहो और जितनी शीघ्र हो सके उतनी प्रगति करो ताकि तुम एक ऐसे मन का अधिक समय...

very good dear
ReplyDelete